
Lyrics
लाली दिल से मैंने चुरा ली
हाथों को रंग लिया
लाली मुँह से ऐसी लगा ली
होंठों को रंग लिया
यह लाल रंग
रंग रहा है चाहतों को
मांगता है प्यार यह
लाली आंसुओं से चुरा ली
आंखों को रंग लिया
लाली दिल से ऐसी लगा ली
लाखों को रंग लिया
यह लाल रंग
रंग रहा है नफ़रतों को
मारता है यार यह
चले भी
बहे भी नस में यह
जले भी
रहे न बस में यह
यह लाल रंग जवा कर गया
तड़के भड़के तपके नस नस में यह
तड़पे धड़के रहे न बस में यह
यह लाल रंग तबाह कर गया
लाली दर्दों से मैं बिनि
ज़ख्मों को भर लिया
लाली ग़ैरों से मैंने छीनी
अपनों को रंग लिया
यह लाल रंग
रंग रहा है पीढ़ियों को
यह पल रहा है खून में
चले भी
बहे भी नस में यह
जले भी
रहे न बस में यह
यह लाल रंग जवन कर गया
तड़के भड़के तपके नस नस में यह
तड़पे धड़के रहे न बस में यह
यह लाल रंग तबाह कर गया ( आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ आ )
Lyrics provided by LRCLIB.
Popular by Sameer Khan
#TitleAlbum






