Lyrics

छोटा-सा दरीचा, आगे एक बगीचा ऐसा होगा घर तेरा-मेरा होंगी सरगोशियाँ और हँसी भी होंगी ना, पिया पीपल के तले, छाँव में हम मनचले उँगली पे बुनेंगे आसमाँ एक घरौंदा हो तेरा-मेरा प्यार की ज़मीं पे वो बना ये दुआ जो पूरी हो और क्या मुझे ज़रूरी हो! छोटी-सी ये ज़िंदगी तुझसे ही शुरू, ख़तम भी हो सपनों में तो दिखे तू बे-वजह जाग में भी मिल जा तू मुझे नन्हीं-सी दो बिल्लियाँ या बनें हम तितलियाँ या दो पंछी प्यार के बनें हो जो एक छोटा घोंसला और माँगूँ मैं ख़ुदा से क्या! हो जो एक छोटा घोंसला हो मेरा और तेरा वो, पिया

Lyrics provided by LRCLIB.

Popular by Amit Trivedi